Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Result Live: अबकी बार दिल्ली में भाजपा सरकार, केजरीवाल हारे तो अब AAP आतिशी के सहारे
चुनाव

Delhi Result Live: अबकी बार दिल्ली में भाजपा सरकार, केजरीवाल हारे तो अब AAP आतिशी के सहारे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आज, 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है, और कुछ ही |

Delhi Result Live: अबकी बार दिल्ली में भाजपा सरकार, केजरीवाल हारे तो अब AAP आतिशी के सहारे
फोटो: Delhi Assembly Election, AAP, Congress
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आज, 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है, रुझानों से साफ़ है कि दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनेगी। आप परिणामों को results.eci.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव में 5 फरवरी को कुल 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतगणना की प्रक्रिया दिल्ली के सभी 11 जिलों में स्थित 19 मतगणना केंद्रों पर हो रही है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन केंद्रों की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियां और दिल्ली पुलिस के कर्मियों सहित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने जानकारी दी कि इस बार मतगणना के लिए कुल 5,000 कर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें काउंटिंग सुपरवाइजर्स, काउंटिंग असिस्टेंट्स और प्रोसेस को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशिक्षित सपोर्ट स्टाफ भी शामिल है। वहीं, कांग्रेस एक भी सीट अपने नाम नहीं कर पाई है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को संपन्न हुआ था। इस बीच, हम आपको पल-पल की ताजा जानकारी और अपडेट्स प्रदान कर रहे हैं।

पल-पल की अपडेट जारी है :-  


- आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम लोगों के जनादेश को बहुत विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है। हमने पिछले 10 सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम सिर्फ एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करते रहेंगे..."

-  PM मोदी ने लिखा, “जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को @BJP4India को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे @BJP4India के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।”

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत की सराहना करते हुए इसे अच्छे शासन और विकास की जीत बताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के मतदाताओं का BJP को बड़े पैमाने पर समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने जनादेश को स्वीकार करते हुए लिखा, "लोगों की ताकत सबसे बड़ी होती है! यह विकास और अच्छे शासन की जीत है।"

-दिल्ली सीएम आतिशी ने कहा, 'मैं अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहती हूं। दिल्ली की जनता का जनादेश है और हमें यह स्वीकार है। मैंने अपनी सीट जीती है, यह जश्न का समय नहीं है। हमारी जंग जारी है। भाजपा के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।'

-  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने देश को अच्छे शासन का एक उदाहरण दिया है। दिल्ली के लोगों ने पिछले 10 सालों में भ्रष्टाचार और अराजकता देखी है। अब लोगों ने प्रधानमंत्री को जीत दिलाई है। दिल्ली के लोग अब विकास और अच्छे शासन चाहते हैं। डबल इंजन सरकार दिल्ली के लिए अहम भूमिका निभाएगी। आम आदमी पार्टी के नेताओं, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने जो दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया था, उसका जवाब जनता ने दे दिया है।"

-छतरपुर से बीजेपी के करतार सिंह तंवर 6239 वोटों से जीते, AAP के ब्रह्म सिंह तंवर की हार


- केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "दिल्ली की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है, जो बहुत महत्वपूर्ण है। हम दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त और दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर बनाना चाहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की स्थिति बेहतर होगी। हमें उम्मीद से भी बेहतर जीत मिली है।"

- छतरपुर से बीजेपी के करतार सिंह तंवर 6239 वोटों से जीते, AAP के ब्रह्म सिंह तंवर की हार

-‘दिल्ली सचिवालय से कोई भी कंप्यूटर हार्डवेयर, दस्तावेज बाहर न जाए’ नतीजों के बीच सामान्य प्रशासन विभाग का नोटिस

-गांधीनगर से बीजेपी अरविंदर सिंह लवली 12748 वोटों से जीते

-AAP के गोपाल राय बाबरपुर से 18994 वोटों से जीते

- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपना पूरा विश्वास दिखाया है। जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। यह एक बहुत बड़ी जीत है, और यह जीत पूरी तरह से जनता की है। इस जीत के लिए सबसे ज्यादा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को जाता है।"

- दिल्ली चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "रुझानों से यह दिख रहा है कि भाजपा सरकार बनाएगी और कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। अगर हमारा वोट प्रतिशत थोड़ा बढ़ भी जाए, तो भी यह हमारी हार ही होगी, क्योंकि कांग्रेस के वोट भाजपा में चले गए। मध्यम वर्ग अरविंद केजरीवाल से बहुत नाराज था। जो वोट 'आप' को मिले हैं, वे सिर्फ लाभार्थियों के वोट हैं, 'आप' को विचारधारा का वोट नहीं मिला है।"

-ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज हारे, बीजेपी की शिखा राय 3139 वोटों से जीते

-दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है- अमित शाह

- आप सरकार में मंत्री मुकेश कुमार अहलावत सुल्तानपुर माजरा 17126 वोटों से जीते

-त्रिनगर से बीजेपी के तिलक राम गुप्ता 15896 वोटों से जीते

-  दिल्ली कैंट में झाडू का दबदबा, AAP के वीरेंद्र कादियान 2029 वोट से जीते।

- संगम विहार से आप के दिनेश मोहनिया की हार, बीजेपी के चंदन चौधरी 344 वोटों से जीते

- शालीमार बाग़ से BJP की रेखा गुप्ता की जीत, AAP की बांधना कुमारी की हार

- दिल्ली चुनाव के नतीजों पर आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने कहा, "मैं भाजपा को उनकी जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता के लिए अच्छा काम करेंगे। लेकिन मुझे उस व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है, जिसने 'आप' पार्टी के कार्यकर्ताओं के सपनों को तोड़ा और उनकी मेहनत को बेकार किया। अब दिल्ली उस व्यक्ति से मुक्त हो चुकी है, जिसने इन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है। जब हमें जंगपुरा से मनीष सिसोदिया की हार की खबर मिली, तो मेरी पत्नी, जो राजनीति से जुड़ी नहीं हैं, यह सुनकर रो पड़ीं। उन्होंने भी इस हार को बहुत दुख के साथ लिया।"

- कोंडली से AAP के कुलदीप कुमार 6923 वोटों से जीते

- अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से हारे, बीजेपी के प्रवेश वर्मा की जीत

- जंगपुरा से आप के मनीष सिसोदिया की हार, बीजेपी के तरविंदर सिंह मरवा की जीत

-  नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल 1229 वोटों से पीछे चल रहे हैं. इस सीट से बीजेपी के परवेश वर्मा आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर हैं।

- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7:30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलकर वे पार्टी की जीत का उत्सव मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा पार्टी के लिए एक अहम पल होगा, जब वे भाजपा के इस शानदार प्रदर्शन को लेकर अपने विचार साझा करेंगे और कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहेंगे।

- चुनाव आयोग के अनुसार 11:30 बजे तक बीजेपी को 44 सीटें, आप को 26 सीटें

- दिल्ली को नुकसान पहुंचाने वालों का नुकसान- कांग्रेस नेता अलका लांबा

- कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट पर सात राउंड की मतगणना के बाद का हाल: नीरज बैसोया (भाजपा)- 18978, रमेश पहलवान (आप)- 10433, अभिषेक दत्त (कांग्रेस)- 12886

- करावल नगर से बीजेपी के कपिल मिश्रा 18174 वोटों से आगे, आप के मनोज त्यागी पीछे

- ओखला: 3 राउंड के बाद आप के अमानतुल्ला ख़ान 4475 वोटों से आगे

  - संगम विहार से बीजेपी के चंदन कुमार चौधरी आगे, आप के दिनेश मोहनिया पीछे

- कालकाजी से CM आतिशी पीछे, BJP के रमेश बिधूड़ी 1635 वोटों से आगे।

-AAP सरकार में मंत्री इमरान हुसैन से आगे, BJP के कमल बागड़ी पीछे

- जंगपुरा से BJP के तरविंदर सिंह मारवाह 1314 वोटों से आगे, AAP के मनीष सिसोदिया पीछे।

- घोंडा से BJP के अजय महावर 6 वोट से आगे, AAP के गौरव वर्मा पीछे।

- दिल्ली में बीजेपी के पार्टी ऑफिस के बाहर खुशी का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी से नाच रहे हैं। पार्टी के दफ्तर में मिठाइयां भेजी जाने लगी हैं।

-राउंड दो तक मादीपुर से BJP के कैलाश गंगवाल आगे, AAP की राखी बिड़ला पीछे

 - नई दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए 3 राउंड के वोटों की गिनती आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल 343 वोट से आगे हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल (AAP) 6442, प्रवेश वर्मा (BJP) 6099, संदीप दीक्षित (Congress) 1092 वोट।

- कालकाजी विधानसभा सीट के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) आगे चल रही है। कालकाजी से भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, "केजरीवाल दो बार इसीलिए जीते क्योंकि उन्होंने लोगों को मुफ्त चीजें दीं और झूठे वादे किए, लेकिन पिछले 10 सालों में उनकी असलियत सामने आ गई। अगर कालकाजी के लोग विकास चाहते हैं, तो वे आतिशी को विदाई देंगे। यह बढ़त कालकाजी के लोगों का आशीर्वाद है। केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में कोई ठोस काम नहीं किया। मेरा मानना है कि 'आप-दा' अब खत्म हो रहा है और भाजपा दिल्ली की सत्ता में आएगी। हम यहां सिर्फ जनता की सेवा करने के लिए हैं, मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं।"

- मुस्तफाबाद से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट 16181 वोटों से आगे, आप के आदिल अहमद खान पीछे


- बुराड़ी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार संजीव झा JDU के शैलेन्द्र कुमार से 892 वोटों से आगे।

-खराब रुझानों के बीच आम आदमी पार्टी में हलचल, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे संजय सिंह

कालकाजी विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी करीब 800 वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर बिधूड़ी का मुकाबला दिल्ली की सीएम आतिशी और कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा से है। रमेश बिधूड़ी (BJP) 4238 वोट, आतिश (AAP) 3089, अलका लांबा (Congress) 493 वोट।

- दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के वोटों की गिनती में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा अब पिछड़ गई है। अरविंद केजरीवाल अपने निकट प्रतिद्वंद्वी प्रवेश वर्मा से 254 वोटों से आगे निकल गए हैं।

- कालकाजी विधानसभा सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 800 वोट से आगे।

- दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के वोटों की गिनती में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। अरविंद केजरीवाल महज कुछ वोटों से पीछे चल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल (AAP) 2198, प्रवेश वर्मा (BJP) 2272 और संदीप दीक्षित (Congress) 404।

- मुस्लिम बहुल ओखला में बड़ा उलटफेर, BJP 1800 वोटों से आगे, AAP के अमानतुल्ला पिछड़े।

- 9:30 बजे: चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी- 24 और आप- 6 सीटों पर आगे।

- दिल्ली चुनाव परिणामों की पोस्टल बैलट की गिनती में फिलहाल पटपड़गंज, कृष्णानगर और लक्ष्मी नगर विधानसभा सीटों से भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। पटपड़गंज सीट पर भाजपा के उम्मीदवार रवि नेगी, जो चुनावी मैदान में उतरे हैं, 4000 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे हैं।

- दिल्ली चुनाव परिणाम पर आम आदमी पार्टी (आप) की नेता जैस्मिन शाह ने कहा, "हमारा दृढ़ विश्वास है कि हमारी पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। यह चुनाव बिल्कुल सामान्य नहीं था, बल्कि एक ऐतिहासिक मुकाबला था। एक ओर आम आदमी पार्टी थी, जो जनता के बीच अपने विकास कार्यों और नीतियों को लेकर विश्वास कायम कर रही थी, जबकि दूसरी ओर पूरी व्यवस्था खड़ी थी। इस चुनाव ने साबित कर दिया कि यह मुकाबला केवल आप और भाजपा के दो अलग-अलग मॉडल्स के बीच था। एक ओर जहां आप ने सच्चाई और जनता की सेवा को प्राथमिकता दी, वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेतृत्व में वही पुराने तरीके और नीतियां थीं, जो जनता के लिए फायदेमंद नहीं साबित हुईं।"

- दिल्ली चुनाव के पोस्टल बैलट की गिनती में अभी अरविंद केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया तीनों पीछे चल रहे हैं।

- ओखला से बीजेपी के मनीष चौधरी आगे, आप के अमानतुल्ला खान पीछे

- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, "दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) शानदार बहुमत की ओर बढ़ रही है, और मिल्कीपुर में भी भाजपा की जीत हो रही है। मैं दिल्ली और मिल्कीपुर के सभी मतदाताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हम पर विश्वास जताया। वहीं, समाजवादी पार्टी हमेशा अपनी हार के बाद बेबुनियाद आरोप लगाती है, लेकिन प्रदेश की जनता इस प्रकार के आरोपों को पूरी तरह समझती है और वह जानती है कि वास्तविकता क्या है। भाजपा की नीतियों और नेतृत्व को जनता का समर्थन मिल रहा है, और आने वाले समय में यह जीत हमारे विकास कार्यों और विश्वास के प्रतीक के रूप में सामने आएगी।"

-  बीजेपी- 45, आप- 24 और कांग्रेस- 1 सीट पर आगे।

- केजरीवाल नई दिल्ली सीट से पीछे