एएनआई से बात करते हुए यादव ने कहा, "आबकारी नीति के कारण केजरीवाल जेल की सलाखों के पीछे थे। फिलहाल, वह जमानत पर बाहर हैं। हमने सोशल मीडिया पर लीक हुई सीएजी रिपोर्ट देखी है, जिसमें साफ तौर पर दिखाया गया है कि 2000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। अब कौन जिम्मेदार होगा? सारे सबूत उनके खिलाफ जा रहे हैं।"
इसके पहले, भाजपा सांसद संबित पात्रा ने भी दावा किया था कि आम आदमी पार्टी उसी आबकारी नीति को फिर से लागू करना चाहती है, जिसने करोड़ों रुपये का घोटाला, कार्टलाइजेशन और कालाबाजारी को जन्म दिया था। पात्रा ने एएनआई से बात करते हुए केजरीवाल से स्पष्टीकरण मांगा था।
नई आबकारी नीति फिर से लागू करने की योजना
दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर आप पार्टी दिल्ली में सत्ता में आती है, तो नई आबकारी नीति फिर से लागू की जाएगी। उन्होंने कहा, "यही वही नीति है, जिसने करोड़ों रुपये का घोटाला किया था और इसके कारण कार्टलाइजेशन और कालाबाजारी फैली थी। आपको याद होगा कि इस नीति को कैबिनेट ने भी पारित नहीं किया था और एलजी की भी मंजूरी नहीं ली गई थी। यही वह शराब नीति है, जिसने आप को आज जनता के सामने बेनकाब कर दिया है। केजरीवाल को इस पर स्पष्टता देनी चाहिए।"
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी को अनुमति
इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब दोनों नेता इस मामले में जमानत पर हैं। पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मामलों में केजरीवाल और सिसोदिया को नियमित जमानत दी थी।
दिल्ली की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय करने में देरी की थी, क्योंकि उन्होंने पीएमएलए के तहत अभियोजन के लिए विशिष्ट मंजूरी के अभाव में आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यही तो तरीका है, जिस तरह से बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रही है। हम भी इसी तरह से चुनाव लड़ रहे हैं।"
Read This Also:- कांग्रेस ने SC में दायर की याचिका, उपासना स्थल कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं का विरोध
Read This Also:- कांग्रेस ने SC में दायर की याचिका, उपासना स्थल कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं का विरोध





