Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, BJP चुनाव आयोग का रुख करेगी
चुनाव

Delhi Polls: केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, BJP चुनाव आयोग का रुख करेगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल से माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर |

Delhi Polls: केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, BJP चुनाव आयोग का रुख करेगी
फोटो: Haryana Chief Minister, BJP
अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर घोलने के आरोपों को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल से माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। इस बीच, चुनाव आयोग ने केजरीवाल के आरोपों पर हरियाणा सरकार से रिपोर्ट मांगी है और 12 बजे तक सैनी सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा के लोग यमुना नदी के पानी में जानबूझकर जहर मिला रहे हैं और उसे दिल्ली भेज रहे हैं। उन्होंने इसे सामूहिक नरसंहार की साजिश करार दिया और कहा, "अगर दिल्ली के लोग यह पानी पीते हैं तो बड़ी संख्या में लोग मर सकते हैं। क्या इससे घिनौना कुछ हो सकता है?" यह आरोप दिल्ली जल बोर्ड द्वारा नकारे जाने के बावजूद बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच तनाव का कारण बन गया है।

वहीं, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल की आदत बन गई है कि वह निराधार आरोप लगाते हैं और दूसरों पर दोष मढ़ते हैं। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने केजरीवाल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे उन्हें अदालत में घसीटेंगे और निर्वाचन आयोग में भी शिकायत करेंगे।

चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से यमुना में अमोनिया के स्तर के बारे में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी, जो कि आतिशी के आरोपों के बाद की गई कार्रवाई थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं, और सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित होंगे, जब यह स्पष्ट होगा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

Read This Also:- Delhi Polls: कांग्रेस को झटका, कोंडली से 3 बार के विधायक अमरीश गौतम AAP में शामिल