Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: कांग्रेस को झटका, कोंडली से 3 बार के विधायक अमरीश गौतम AAP में शामिल
चुनाव

Delhi Polls: कांग्रेस को झटका, कोंडली से 3 बार के विधायक अमरीश गौतम AAP में शामिल

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में अमरीश सिंह गौतम और उनके परिवार को पटका और टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Delhi Polls: कांग्रेस को झटका, कोंडली से 3 बार के विधायक अमरीश गौतम AAP में शामिल
फोटो: Delhi Polls, Amrish Gautam, MLA
दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले सोमवार को कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा, जब कोंडली विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक अमरीश सिंह गौतम ने अपने दोनों बेटों और पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में अमरीश सिंह गौतम और उनके परिवार को पटका और टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान संजय सिंह ने कहा, "अमरीश सिंह गौतम का एक लंबा राजनीतिक जीवन है और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं। मैं उनका और उनके दोनों बेटों अविनाश गौतम और विक्रम गौतम समेत उनकी पूरी टीम का स्वागत करता हूं।" गौतम ने इस अवसर पर कहा, "हम अरविंद केजरीवाल की योजनाओं को दिल्ली के गरीब, दलित, पिछड़े और सभी वर्गों तक पहुंचाएंगे।"

संजय सिंह ने बताया कि अमरीश सिंह गौतम लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे थे, लेकिन वे अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ कोंडली विधानसभा सीट को और भी मजबूत किया जाएगा। कुलदीप कुमार, पार्टी विधायक ने कहा, "हम बाबा साहेब आंबेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ाने में यकीन रखते हैं, और आम आदमी पार्टी भी यही कर रही है, जबकि दूसरी पार्टी उनके नाम को मिटाने की कोशिश कर रही है।"

अमरीश सिंह गौतम ने कहा, "हम आम आदमी पार्टी की विचारधारा से पहले ही जुड़ चुके थे और अब इस पार्टी का हिस्सा बनकर हम दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे। हम केजरीवाल की योजनाओं को गरीबों और पिछड़े वर्गों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।" उनके बेटे अविनाश गौतम ने भी कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम जनता के हित में काम करेंगे और पार्टी की विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।
 
Read This Also:-  Delhi Polls: TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा AAP के लिए प्रचार करेंगे, पूर्वांचली वोटरों को साधने की रणनीति