Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: "पंजाब के वादे पहले पूरे करो," प्रवेश वर्मा का केजरीवाल पर हमला, शेयर किया VIDEO
चुनाव • पंजाब

Delhi Polls: "पंजाब के वादे पहले पूरे करो," प्रवेश वर्मा का केजरीवाल पर हमला, शेयर किया VIDEO

इस बीच, दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया है।

Delhi Polls: "पंजाब के वादे पहले पूरे करो," प्रवेश वर्मा का केजरीवाल पर हमला, शेयर किया VIDEO
फोटो: Punjab, Pravesh Verma, Kejriwal
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। इस बीच, दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल जी, पहले पंजाब में किए गए वादे पूरे करें। आपने अध्यापकों को भी नहीं छोड़ा, तो ये बच्चों को क्या पढ़ाएंगे?"

इस वीडियो में पंजाब के ETT (Elementary Teacher Training) टीचर पंजाब सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में टीचर कहते हैं, "हम ETT टीचर हैं। शिक्षा मंत्री ने हमारा काम करने के लिए कहा था, लेकिन वित्त मंत्री हमारे काम को अनदेखा कर रहे हैं। ये सिर्फ झूठे वादे कर रहे हैं।"  

प्रवेश वर्मा का यह बयान अरविंद केजरीवाल के उस ट्वीट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने बिहार में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करने की निंदा की थी। केजरीवाल ने ट्वीट में कहा था, "बीजेपी की सरकारें लाठियों के दम पर विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही हैं। छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र के खिलाफ है। हम इन छात्रों के साथ खड़े हैं।" 


केजरीवाल के वादों पर भी उठा सवाल


दिल्ली चुनाव के मद्देनजर, अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना जैसी कई नई योजनाओं का ऐलान किया था। इनमें दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने और 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने की बात कही गई थी। इसके अलावा, केजरीवाल ने पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए सम्मान राशि देने की योजना का भी ऐलान किया। इन योजनाओं के बीच, बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने यह सवाल उठाया कि पंजाब में किए गए वादों की तरफ केजरीवाल का ध्यान क्यों नहीं जा रहा।

Read This Also:- पुजारियों को वेतन देने का ऐलान, बीजेपी से केजरीवाल ने कहा- 'बहुत पाप लगेगा