Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए विशेष लाभ, साफ पानी और मंदिरों को सौगात- BJP कर सकती है बड़े वादे
चुनाव

Delhi Polls: मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए विशेष लाभ, साफ पानी और मंदिरों को सौगात- BJP कर सकती है बड़े वादे

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त बिजली की योजना का ऐलान कर सकती है। खबर है कि बीजेपी दिल्ली के लोगों के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली |

Delhi Polls: मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए विशेष लाभ, साफ पानी और मंदिरों को सौगात- BJP कर सकती है बड़े वादे
फोटो: BJP , Akhilesh Yadav, Yogi government
दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और चुनावी जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त बिजली की योजना का ऐलान कर सकती है। खबर है कि बीजेपी दिल्ली के लोगों के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना बना रही है। इसके साथ ही, पार्टी धार्मिक स्थानों जैसे मंदिरों और गुरुद्वारों को 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की भी योजना पर काम कर रही है।

इसके अलावा, बीजेपी महिलाओं के लिए विशेष योजना की घोषणा भी कर सकती है, जो लाडली बहन योजना के तर्ज पर हो सकती है। साथ ही, पाइपलाइन से मुफ्त साफ पानी देने का भी वादा पार्टी कर सकती है। बीजेपी का यह कदम दिल्लीवासियों को लुभाने और चुनावी समीकरण को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है।

AAP ने चुनावी वादों की झड़ी लगाई


चुनावी मौसम आते ही पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए नए-नए वादे कर रही हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) पिछले एक महीने से लगातार चुनावी घोषणाएं कर रही है। पार्टी ने महिलाओं से लेकर बुजुर्गों, ऑटो ड्राइवरों और पुजारियों-ग्रंथियों तक को साधने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। इन योजनाओं में बुजुर्गों के लिए सजीवनी स्कीम से लेकर महिलाओं को चुनाव में जीतने पर 2100 रुपये, ऑटोवालों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा और पुजारियों व ग्रंथियों के लिए 18,000 रुपये के वेतन का वादा शामिल है। 

वहीं, कांग्रेस ने भी महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना का वादा किया है। कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली में कर्नाटक की तरह महिलाओं को लाभ देंगे। अगर सत्ता में आते हैं, तो पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को लागू किया जाएगा। कर्नाटक में कांग्रेस ने इसी मॉडल पर गृह लक्ष्मी योजना शुरू की थी। इन दोनों पार्टियों के इस तरह के वादों से चुनावी रणभूमि और भी गरमाने वाली है।

Read This Also:-  Delhi Election: अमित शाह की झुग्गी-झोपड़ी वोट बैंक पर नजर, BJP की नई रणनीति, ‘AAP’ चुनौती