सचिन पायलट ने दिया कांग्रेस को मजबूत विकल्प का दर्जा
उन्होंने कहा कि एनडीए को
चुनौती देने के लिए INDIA गठबंधन एकजुट है, लेकिन स्थानीय इकाइयां और राज्य स्तरीय समूह क्षेत्रीय गतिशीलता के आधार पर निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस केंद्र और दिल्ली में राज्य में सत्तारूढ़ दलों की तुलना में एक बेहतर विकल्प के रूप में उभरी है । इसने दिल्ली में एक बेहतर खाका पेश किया है... INDIA गठबंधन एनडीए के खिलाफ लड़ने के लिए हमेशा से काफी मजबूत था और है, लेकिन विभिन्न राज्यों और स्थानीय इकाइयों की स्थितियों को देखते हुए, समूह अपने फैसले खुद लेते हैं ।
दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को एक ही चरण में होगा और नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी। सत्तारूढ़ आप, भाजपा, और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में लगातार 15 साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस को भारी झटका लगा था। कांग्रेस पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत सकी। वहीं, आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को सिर्फ 8 सीटें हासिल हुई थीं। इस बीच, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप की जीत का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि आप 2020 की तरह इस बार भी दिल्ली में मजबूत प्रदर्शन करेगी।
Read This Also:- Delhi Polls: BJP, AAP और कांग्रेस की जातीय राजनीति पर करीबी नज़र...क्या है राजधानी का जातीय समीकरण
Read This Also:- Delhi Polls: BJP, AAP और कांग्रेस की जातीय राजनीति पर करीबी नज़र...क्या है राजधानी का जातीय समीकरण





