Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: BJP की बैठक में केजरीवाल को घेरने की रणनीति, जनता तक PM मोदी की गारंटी पहुंचाने का टारगेट
चुनाव

Delhi Polls: BJP की बैठक में केजरीवाल को घेरने की रणनीति, जनता तक PM मोदी की गारंटी पहुंचाने का टारगेट

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य वोटरों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक लाना और बीजेपी द्वारा दी |

Delhi Polls: BJP की बैठक में केजरीवाल को घेरने की रणनीति, जनता तक PM मोदी की गारंटी पहुंचाने का टारगेट
फोटो: Kejriwal, PM Modi
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, और हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सांसदों को दिल्ली की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक का फोकस तीन मुख्य एजेंडों पर था। पहला एजेंडा बीजेपी उम्मीदवारों और संगठन के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना था, ताकि चुनावी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। दूसरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीतियों को जनता तक मजबूती से पहुंचाने की योजना बनाई गई। तीसरा एजेंडा सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विफलताओं को जनता के सामने लाना था, ताकि बीजेपी की ताकत को उजागर किया जा सके।

बैठक की जानकारी देते हुए बीजेपी के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य वोटरों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक लाना और बीजेपी द्वारा दी गईं गारंटी को जनता तक पहुंचाना है।” बैठक में दिल्ली बीजेपी के प्रभारी बैजंत पांडा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली के सभी सात सांसद, संगठन मंत्री बी एल संतोष सहित अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल थे। बैठक में दिल्ली के सभी 70 उम्मीदवारों के साथ संगठनात्मक चर्चा की गई और आगामी कदमों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक से बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियों को और मजबूत किया है, जिससे पार्टी का आत्मविश्वास और भी बढ़ा है।

आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। साल 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में आप ने प्रचंड बहुमत के साथ 67 सीटें जीती थीं, तब बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस दोनों ही चुनावों में अपना खाता नहीं खोल पाई थी।

Read This Also:- Delhi Polls: केजरीवाल के खिलाफ सबसे ज्यादा 23 प्रत्याशी, राजधानी में कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में