Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: आतिशी का दावा- बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा रमेश बिधूड़ी, गालियां दी ये उसका इनाम
चुनाव

Delhi Polls: आतिशी का दावा- बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा रमेश बिधूड़ी, गालियां दी ये उसका इनाम

सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा है कि बीजेपी कालकाजी विधानसभा से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को अपना मुख्यमंत्री चेहरा बना सकती है।

Delhi Polls:  आतिशी का दावा- बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा रमेश बिधूड़ी, गालियां दी ये उसका इनाम
फोटो: Atishi claims, Ramesh Bidhuri
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक मंच पर सरगर्मी बढ़ गई है। इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विपक्षी दल बीजेपी को लेकर एक बड़ा दावा किया है। चर्चा हो रही है कि बीजेपी अपने मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर किसे पेश कर सकती है। इस पर सीएम आतिशी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। दरअसल, सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा है कि बीजेपी कालकाजी विधानसभा से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को अपना मुख्यमंत्री चेहरा बना सकती है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह ‘गाली गलौच पार्टी’ (BJP) की CEC बैठक में यह तय हुआ है कि सबसे ज्यादा गाली गलौच करने वाले नेता, रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाया जाएगा। आज शाम की संसदीय समिति की बैठक इस फैसले पर मुहर लगा देगी।"

 


सीएम आतिशी ने सवाल उठाते हुए लिखा, "अब दिल्ली वालों के सामने दो विकल्प हैं- एक तरफ पढ़े-लिखे, काम करने वाले नेता अरविंद केजरीवाल और दूसरी तरफ गाली गलौच करने वाले रमेश बिधूड़ी।" सीएम आतिशी ने आगे कहा, "आप दिल्ली के किसी भी इलाके में जाएं, केवल यही मुद्दा होगा कि आम आदमी पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है। अगर आप हमें वोट देंगे तो अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अगर आप गाली-गलौच पार्टी को वोट देते हैं तो उनका मुख्यमंत्री कौन होगा?"


रमेश बिधूड़ी को गाली-गलौच का इनाम


सीएम आतिशी ने रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि सब जानते हैं कि वह अपनी पार्टी के नेताओं से भी अपशब्दों में बात करते हैं। लोगों ने देखा है कि रमेश बिधूड़ी ने नेताओं के साथ गाली गलौच के साथ-साथ मारपीट करते हुए उन्हें सड़कों पर दौड़ाया था। सब जानते हैं कि रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कुछ दिन बाद उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के साथ भी गाली-गलौच की। रमेश बिधूड़ी को इसका इनाम मिल रहा है कि उनकी पार्टी उन्हें सीएम चेहरे के रूप में घोषित करने जा रही है।

Read This Also:- Delhi Polls: : केजरीवाल का दावा, BJP रमेश बिधूड़ी को सीएम उम्मीदवार घोषित करने जा रही है, दिया बहस का चैलेंज