Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: "अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली में पानी के गलत बिल होंगे माफ़"
चुनाव • दिल्ली

Delhi Polls: "अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली में पानी के गलत बिल होंगे माफ़"

दिल्ली में फिर से AAP की सरकार बनती है, तो पानी के सभी गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे। केजरीवाल ने आगे कहा, "हमारी सरकार दिल्लीवासियों को फ्री पानी मुहैया करवा |

Delhi Polls: "अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली में पानी के गलत बिल होंगे माफ़"
फोटो: Arvind Kejriwal, Delhi , AAP, Congress, BJP,
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में फिर से AAP की सरकार बनती है, तो पानी के सभी गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे। केजरीवाल ने आगे कहा, "हमारी सरकार दिल्लीवासियों को फ्री पानी मुहैया करवा रही है, जिसमें 20,000 लीटर पानी मुफ्त मिलता है। जब मैं जेल गया था, तब पता नहीं बीजेपी ने क्या किया, लेकिन तब से दिल्लीवालों के लाखों रुपये के पानी के बिल आने लगे।" उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद, जिन लोगों के पानी के बिल गलत तरीके से बढ़ा दिए गए हैं, उन्हें वह बिल चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। AAP की सरकार फिर से आने पर इन सभी गलत बिलों को माफ कर दिया जाएगा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को लेकर कहा कि उसे सीरियसली लेने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जनता ने खुद कांग्रेस को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे पर्दे के पीछे गठबंधन कर रहे हैं, लेकिन इसे खुले तौर पर स्वीकार नहीं कर रहे। केजरीवाल ने दोनों पार्टियों से अपील की कि वे सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करें कि वे एक साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

पंजाब की महिलाओं द्वारा दिल्ली में किए गए प्रदर्शन पर केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की सभी महिलाएं आम आदमी पार्टी के साथ हैं और उन्हें इस पर पूरा विश्वास है। यह प्रदर्शन कांग्रेस और बीजेपी द्वारा किया जा रहा है।

केजरीवाल ने बीजेपी पर भी हमला करते हुए कहा कि पार्टी के पास न तो मुख्यमंत्री का चेहरा है, न ही कोई स्पष्ट दृष्टिकोण या दिल्ली के विकास के लिए योजना। 10 सालों में बीजेपी ने कोई ठोस कार्य नहीं किया और अब वे केवल आम आदमी पार्टी को गालियां देकर चुनाव जीतना चाहती हैं। केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 साल में जो कार्य किए, उनके आधार पर ही वे आगामी 5 वर्षों के लिए योजना बना रहे हैं। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि वे उनके काम को ध्यान में रखते हुए वोट दें, न कि केवल गालियों के आधार पर।

Read This Also:- Delhi Poll: ‘शीशमहल’ का नाम लेकर केजरीवाल पर बरसे अमित शाह, कहा- ‘जनता को देना होगा हिसाब!’