रमेश बिधूड़ी ने रविवार को एक जनसभा में आतिशी के नाम और परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, "आतिशी, जो पहले मार्लेना थीं, अब सिंह बन गई हैं। उन्होंने अपना पिता भी बदल लिया है।"
अरविंद केजरीवाल और आप का जवाब
इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, "भाजपा नेताओं ने बेशर्मी की सभी सीमाएं लांघ दी हैं। वे दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गाली दे रहे हैं। दिल्ली की महिलाएं इस अपमान का बदला लेंगी और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देंगी। यह पहली बार नहीं है जब रमेश बिधूड़ी विवादों में घिरे हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के संदर्भ में भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो कालकाजी की सभी सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे।"
इस बयान पर आलोचना के बाद बिधूड़ी ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी लालू यादव की पुराने बयानों के संदर्भ में थी। उन्होंने कहा, "लालू यादव ने कांग्रेस सरकार के दौरान इसी तरह की टिप्पणी की थी। अगर मेरी बात से किसी की भावना आहत हुई है, तो मैं खेद प्रकट करता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।" अलका लांबा ने कहा, "महिला विरोधी इस तरह की टिप्पणियां समाज और राजनीति दोनों के लिए शर्मनाक हैं। ऐसे बयानों को न केवल राजनीतिक दलों बल्कि समाज के हर वर्ग द्वारा सख्ती से खारिज किया जाना चाहिए।"
Read This Also:- पार्टी और संघ की सहमति में रुकावट: BJP का अगला अध्यक्ष कौन?
Read This Also:- पार्टी और संघ की सहमति में रुकावट: BJP का अगला अध्यक्ष कौन?





