सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख
इस गाने में दिल्ली सरकार के प्रमुख कामकाज का भी जिक्र किया गया है। इसमें मुफ्त बिजली, पानी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना जैसी प्रमुख योजनाओं का हवाला दिया गया है। पार्टी का कहना है कि यह गीत केजरीवाल सरकार की विभिन्न पहलों का प्रचार करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिनसे दिल्लीवासियों को लाभ हुआ है।
AAP के घोषणापत्र का जिक्र:
गाने में आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादों का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें महिला सम्मान योजना प्रमुख है। इसके तहत प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 2,100 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में दिए जाने का वादा किया गया है। इसके अलावा संजीवनी योजना की भी चर्चा की गई है, जो 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के सभी मेडिकल खर्चों को कवर करेगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों में पंजाबी समुदाय की अहम भूमिका मानी जा रही है, क्योंकि यह समुदाय दिल्ली की 25-28 विधानसभा सीटों पर प्रभाव डाल सकता है। पारंपरिक रूप से, दिल्ली के पंजाबी बहुल विधानसभा क्षेत्रों जैसे पंजाबी बाग, तिलक नगर, जनकपुरी, विकासपुरी, करोल बाग, पटेल नगर, पुराना राजिंदर नगर, नया राजिंदर नगर, मोती नगर, राजौरी गार्डन, नारायणा, माया पुरी, हरि नगर, सुभाष नगर, महारानी बाग, लाजपत नगर, मालवीय नगर, कालकाजी और शाहदरा में पंजाबी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
इनमें से राजौरी गार्डन, हरि नगर, कालकाजी और शाहदरा सीटों पर सिख मतदाताओं का विशेष प्रभाव है, जो चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं।
इस गाने के जरिए आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक रणनीति को पंजाबी वोटरों के बीच मजबूती से स्थापित करने की कोशिश की है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में वे अपना पक्ष मजबूती से पेश कर सकें।





