दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर पोस्टर वार चल रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पार्टी ने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है, जिसका नाम 'Unbreakable' है। हालांकि, इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होने वाली थी, लेकिन पुलिस ने इसे अवैध घोषित कर दिया।
यह डॉक्यूमेंट्री आप नेताओं के जेल जाने पर आधारित है। आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है, वहीं दिल्ली पुलिस ने भी अपनी सफाई दी है। आप ने कहा, “दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के आदेश पर इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। यह डॉक्यूमेंट्री आप नेताओं के जेल जाने पर बनी है, और आज सुबह 11:30 बजे इसकी स्क्रीनिंग होनी थी। दिल्ली भर के थिएटर मालिकों को इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाने की धमकी दी गई है।”
इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से संबंधित नियमों का पालन करना चाहिए। दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा, “ऐसी किसी आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी, और इसलिए यह दिशानिर्देशों का उल्लंघन होगा। हम सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करते हैं कि वे इस समय चुनाव नियमों और विनियमों का पालन करें। चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद, राजनीतिक दलों को अनुमति के लिए डीईओ कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया चुनाव के दौरान एक सामान्य नियम है।”
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, और 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच इस बार दिल्ली चुनाव में कड़ी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि, कांग्रेस भी इस बार अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।
Read This Also:- Delhi Polls: ‘किरायेदारों को भी देंगे मुफ्त बिजली-पानी’, अरविंद केजरीवाल का नया और बड़ा वादा
Read This Also:- Delhi Polls: ‘किरायेदारों को भी देंगे मुफ्त बिजली-पानी’, अरविंद केजरीवाल का नया और बड़ा वादा





