Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: 'केजरीवाल की टीम में 9 लोग, मगर कोई दलित या आदिवासी नहीं'- राहुल गांधी का आरोप
चुनाव

Delhi Polls: 'केजरीवाल की टीम में 9 लोग, मगर कोई दलित या आदिवासी नहीं'- राहुल गांधी का आरोप

राहुल गांधी ने केजरीवाल के राजनीतिक सफर पर कटाक्ष करते हुए कहा, "जब केजरीवाल राजनीति में आए, तो नई तरह की राजनीति की बात की। वह पहले खंभे पर चढ़कर विरोध जताते |

Delhi Polls: 'केजरीवाल की टीम में 9 लोग, मगर कोई दलित या आदिवासी नहीं'- राहुल गांधी का आरोप
फोटो: Delhi Assembly Election, AAP, Congress, BJP, Kejriwal,
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की टीम में दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक समुदाय का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। राहुल गांधी ने पुराना वादा याद दिलाते हुए कहा, "केजरीवाल ने पांच साल पहले कहा था कि वह यमुना का पानी पिएंगे और उसमें डुबकी लगाएंगे। लेकिन अब वह पानी की बोतल लेकर घूम रहे हैं और दोष हरियाणा सरकार या किसी और पर मढ़ रहे हैं।" उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, "यमुना का पानी तो छोड़िए, आप झुग्गी-झोपड़ियों का पानी पीकर दिखाइए।"

'आप' सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप


राहुल गांधी ने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि यमुना को साफ रखना दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उनके शब्द खोखले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने दलितों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का वादा किया था, लेकिन 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान कांग्रेस ही पीड़ितों के साथ खड़ी रही। 

राहुल गांधी ने केजरीवाल के राजनीतिक सफर पर कटाक्ष करते हुए कहा, "जब केजरीवाल राजनीति में आए, तो नई तरह की राजनीति की बात की। वह पहले खंभे पर चढ़कर विरोध जताते थे। वह वैगनआर में आए थे और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए।"उन्होंने आरोप लगाया कि दिवंगत कांग्रेस नेता शीला दीक्षित द्वारा किए गए बुनियादी विकास कार्यों—सड़कें, पुल, फ्लाईओवर—को आम आदमी पार्टी ने बर्बाद कर दिया।

प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "आज देश की सबसे बड़ी समस्या महंगाई है। आम लोग कितना भी मेहनत कर लें, लेकिन गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय AAP के नेता जनता के संघर्ष और महंगाई की बात नहीं करते, बल्कि राजमहल और शीशमहल की चर्चा करते हैं।

Read This Also:- Delhi Polls: केजरीवाल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से की अपील, 'पार्टी न छोड़ें, लेकिन वोट AAP को दें'