"मनमोहन सिंह सरकार की योजनाओं का श्रेय ले रही भाजपा"
राजीव शुक्ला ने आरोप लगाया कि "चंद्रयान परियोजना भी मनमोहन सिंह सरकार की देन थी।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान JNNURM के तहत 52,344 फ्लैट बनाने का अनुबंध किया गया था, जिसकी कुल लागत 2,415.82 करोड़ रुपए थी।
उन्होंने बताया कि इनमें से 35,744 फ्लैट वर्षों पहले बनकर तैयार हो चुके हैं, लेकिन केवल 4,833 फ्लैट ही गरीबों को आवंटित किए गए। "भाजपा और आप की आपसी लड़ाई के कारण 30,303 फ्लैट आज भी खाली पड़े हैं, जबकि 16,600 निर्माणाधीन फ्लैट खस्ताहाल हो चुके हैं।"
"गरीबों को फ्लैट न देना अन्याय है"
शुक्ला ने यह भी कहा कि न्यायालय ने इस स्थिति को "दुर्भाग्यपूर्ण और गरीबों के साथ अन्याय" करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के गरीबों को उनकी जरूरत के घर से वंचित किया जा रहा है, क्योंकि इसका श्रेय कांग्रेस को देना पड़ेगा। राजीव शुक्ला ने दावा किया कि "दिल्ली में जितने भी विकास कार्य दिखते हैं, वे कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की देन हैं। भाजपा और आप की सरकारें केवल खोखला प्रचार कर रही हैं।" शुक्ला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दिल्ली की जनता 5 फरवरी को भाजपा और आप को सबक सिखाएगी। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी।
Read This Also:- RSS प्रमुख़ के विरोध पर नहीं पहुँचे Congress के नेता, पार्टी ने अब 60 नेताओं को पद से हटाया
Read This Also:- RSS प्रमुख़ के विरोध पर नहीं पहुँचे Congress के नेता, पार्टी ने अब 60 नेताओं को पद से हटाया





