Molitics Logo
होम Delhi: संगम विहार में खूनी खेल, गैंगवार में दो घायल, केजरीवाल ने अमित शाह को घेरा
• दिल्ली

Delhi: संगम विहार में खूनी खेल, गैंगवार में दो घायल, केजरीवाल ने अमित शाह को घेरा

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में रविवार रात एक खूनी गैंगवार ने इलाके को दहला दिया और दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती पैदा कर दी। इस गैंगवार में नासिर |

Delhi: संगम विहार में खूनी खेल, गैंगवार में दो घायल, केजरीवाल ने अमित शाह को घेरा
फोटो: Sangam Vihar, Kejriwal
दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में रविवार रात एक खूनी गैंगवार ने इलाके को दहला दिया और दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती पैदा कर दी। इस गैंगवार में नासिर नामक युवक को गोली मार दी गई, जो उसकी गर्दन में लगी। जब आरोपी नासिर के साथी को मारने के लिए गए, तो नासिर के परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को घेर लिया। उन्होंने साहिल और राहुल से पिस्तौल छीन ली और उन पर पत्थरों व पत्थर की पटिया से हमला कर दिया। इस पिटाई में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया और राहुल के पैर में चोट आई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद, संगम विहार में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

केजरीवाल ने अमित शाह को घेरा


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाया और प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर दिल्ली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया।  संगम विहार में हुई घटना पर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "मैंने अभी टीवी पर देखा कि संगम विहार इलाके में रात भर एक घंटे तक फायरिंग होती रही। पूरे इलाके के लोग डरे हुए थे, गैंगवार लगातार चल रही थी। यह बेहद खतरनाक स्थिति है, जहां खुलेआम गैंगवार हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अब लगभग हर दिन खुलेआम फायरिंग हो रही है।"

सिसोदिया ने आगे कहा, "कल रात संगम विहार में हुई इस घटना में बताया जा रहा है कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली आकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गालियाँ देते हैं, लेकिन मैं यह सवाल उठाना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री अमित शाह और बीजेपी को कानून व्यवस्था संभालने का काम सौंपा था। लेकिन क्या यह स्थिति नहीं दिखाती कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम हो गए हैं? अगर दिल्ली में अस्पताल, स्कूल, और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी बीजेपी को दी जाती, तो उनकी हालत क्या होती?"

पुलिस ने घटना के बारे में क्या बाताया


घटना की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि नासिर रात करीब 7:45 बजे गली नंबर 19 में एमसीडी स्कूल के पास खड़ा था, तभी दो युवक आए और उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद नासिर वहां से भागकर पास की दुकान में गिर पड़ा। इसके बाद, आरोपी राहुल और साहिल ने नासिर के दूसरे साथी को मारने की कोशिश की।  जब दोनों गली नंबर 6 और 7 के बीच पहुंचे, तब नासिर के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। पिस्तौल छीनने के बाद उन पर हमला किया गया, जिससे साहिल का सिर फट गया और वह बेसुध हो गया। राहुल का पैर टूट गया और कई जगह फैक्चर हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर सक्रिय हो जाती तो शायद यह गैंगवार बीच में ही रुक जाती। इलाके में अक्सर इस तरह की गोलीबारी और हिंसक घटनाएं होती हैं, जिससे वहां के लोग भयभीत हैं।

Read This Also:- कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त का बड़ा आरोप: केजरीवाल दिल्ली के सबसे बड़े घोटाले के 'एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर'