‘EVM के नाम पर चिल्ला रहा विपक्ष’: राणे
सांगली में हिंदू गर्जना सभा को संबोधित करते हुए नितेश राणे ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में विपक्षी दल EVM के नाम पर शोर मचा रहे हैं। वे यह हजम नहीं कर पा रहे हैं कि हिंदू समुदाय ने एकजुट होकर मतदान किया है।"
पिछले बयानों से भी खड़े हुए विवाद
नितेश राणे का विवादित बयान कोई नई बात नहीं है। कुछ दिन पहले उन्होंने केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ करार देकर बवाल खड़ा कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा था कि “सभी आतंकवादियों ने गांधी परिवार को वोट दिया है।” हालांकि, इस बयान के बाद हुई आलोचना के बीच राणे ने सफाई दी थी और कहा कि वह केवल ‘केरल में हिंदुओं के धर्मांतरण और लव जिहाद’ का मुद्दा उठा रहे थे।
केरल के मुख्यमंत्री ने की तीखी आलोचना
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नितेश राणे की टिप्पणियों को निंदनीय बताते हुए इसे ‘संघ परिवार की घृणा फैलाने वाली राजनीति’ का हिस्सा करार दिया। विजयन ने कहा, “केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहना राज्य की धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सद्भाव पर हमला है। यह बयान संघ परिवार की घृणा फैलाने की साजिश को दर्शाता है। हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं।”
‘क्या ऐसे व्यक्ति को मंत्री पद पर बने रहना चाहिए?’
नितेश राणे के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने भाजपा से जवाब मांगा। पार्टी प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा, “जो व्यक्ति अपने देश के एक राज्य को ‘पाकिस्तान’ कहता है और वहां के वोटर्स को आतंकवादी बताता है, उसे मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा को इस पर सफाई देनी चाहिए।” समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने भी राणे पर हमला बोलते हुए कहा, “फडणवीस सरकार को राणे के लिए नफरत फैलाने का एक अलग विभाग बना देना चाहिए। उनकी टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।”
Read This Also:- Maharashtra: MVA में दरार! उद्धव गुट ने BMC समेत अन्य स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
Read This Also:- Maharashtra: MVA में दरार! उद्धव गुट ने BMC समेत अन्य स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान





