Molitics Logo
होम हरियाणा में हुआ 65.65 फीसदी मतदान, फतेहाबाद में सबसे अधिक तो पंचकूला में सबसे कम मतदान

हरियाणा में हुआ 65.65 फीसदी मतदान, फतेहाबाद में सबसे अधिक तो पंचकूला में सबसे कम मतदान

सबसे ज्यादा 74.51 फीसदी वोटिंग फतेहाबाद में हुई, उसके बाद पलवल में 73.25 और यमुनानगर में 73.27 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे कम वोटिंग 54.71 प्रतिशत पंचकूला में हुई।

हरियाणा में हुआ 65.65 फीसदी मतदान, फतेहाबाद में सबसे अधिक तो पंचकूला में सबसे कम मतदान
फोटो: हरियाणा में हुआ 65.65 फीसदी मतदान, फतेहाबाद में सबसे अधिक तो पंचकूला में सबसे कम मतदान
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में शाम छह बजे तक 65.65 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 74.51 फीसदी वोटिंग फतेहाबाद में हुई, उसके बाद पलवल में 73.25 और यमुनानगर में 73.27 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे कम वोटिंग 54.71 प्रतिशत पंचकूला में हुई। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

अगर जिलों की बात करें तो, अंबाला में 66.68 फीसदी, भिवानी में 65.63 फीसदी, चरखी दादरी में 58.10 फीसदी, फरीदाबाद में 55.46 फीसदी, फतेहाबाद में 74.51 फीसदी, गुरुग्राम में 57.73 फीसदी, हिसार में 68.99 फीसदी, झज्जर में 62.49 फीसदी, जींद में 67.18 फीसदी, कैथल में 72.21 फीसदी, करनाल में 64.03 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 66.36 फीसदी, महेंद्रगढ़ में 69.18 फीसदी, मेवात में 72.83 फीसदी, पलवल में 73.25 फीसदी, पंचकूला में 54.71 फीसदी, पानीपत में 65.29 फीसदी, रेवाड़ी में 62.85 फीसदी, रोहतक में 65.53 फीसदी, सिरसा में 73.09 फीसदी, सोनीपत में 64.52 फीसदी और यमुनानगर 73.27 फीसदी वोटिंग हुई।


दिनभर की महत्वपूर्ण घटना

नूंह में मतदान के दौरान तीन जगह बवाल हुआ। कांग्रेस, इनेलो-बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पथराव हो हुआ जिसमें में दो लोग घायल हुए । बवाल को देखते हुए चंदेनी, ख्वाजा कलां और गुलालता में पुलिस बल की तैनाती की गई। डीएसपी सुरेंद्र गांव का दौरा करने पहुंचे और मामले को शांत किया। वहीं, जींद के जुलाना से  भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाया। कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने बूथ कैप्चरिंग के आरोप नकारा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से पोलिंग हो रही है। कई गांवों का दौरा किया, कहीं भी ऐसी शिकायत नहीं मिली। 

यमुनानगर में फर्जी वोट डालने को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। पानीपत में मतदान के बीच चाकू चल गए। इसराना विधानसभा के गांव नोहरा में बूथ पर वोटिंग को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक को चाकू मारा गया। हिसार में पूर्व वित्त मंत्री एवं नारनौंद से भाजपा कैंडिडेट कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंँसे चले। एक-दूसरे पर बोगस वोटिंग कराने का आरोप लगाया गया।

इसके अलावा इंद्री विधानसभा के गांव हलवाना में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राकेश कंबोज के साथ आए कांग्रेस समर्थकों ने नारेबाजी करके माहौल को खराब किया। दूसरी तरफ, राकेश कंबोज के समर्थकों का दावा है कि एक व्यक्ति बूथ पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था, और राकेश उसे बाहर जाने के लिए कह रहे थे।

उधर, खेड़ी मान सिंह गांव में एक दलित युवक की पिटाई का मामला भी सामने आया है। वायरल वीडियो में पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उस पर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। जब उसने मना किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। युवक ने अपना मेडीकल करवाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।