Molitics Logo
होम “दिल्ली के चाचा” और “नवीन बाबू” पार्टनरशिप कर चला रहे हैं ओड़िशा सरकार- राहुल गाँधी

“दिल्ली के चाचा” और “नवीन बाबू” पार्टनरशिप कर चला रहे हैं ओड़िशा सरकार- राहुल गाँधी

“दिल्ली के चाचा” और “नवीन बाबू” पार्टनरशिप कर चला रहे हैं  ओड़िशा सरकार- राहुल गाँधी
फोटो: “दिल्ली के चाचा” और “नवीन बाबू” पार्टनरशिप कर चला रहे हैं ओड़िशा सरकार- राहुल गाँधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजू जनता दल (बीजेडी) पर बीजेपी के साथ पार्टनरशिप कर सरकार  चलाने का आरोप लगाया है। रविवार को राहुल गांधी ने ओडिशा के केंद्रपाड़ा लोकसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेडी और बीजेपी एक साथ हैं, जबकि वे विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल ने कहा कि बीजेपी और बीजेडी वैवाहिक रिश्ते में है। आप इसे शादी कहें या साझेदारी, लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों साथ हैं।



ओडिशा की जनता को सिर्फ ‘PAANN’ मिला 


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा “दिल्ली के चाचा और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन बाबू ने हाथ मिला लिया है। आप इसे शादी भी समझ सकते हो। उन्होंने कहा ओडिशा की जनता को सिर्फ ‘PAANN’ मिला है। राहुल गांधी ने ‘PAANN’ का मतलब समझाया कि PA- पांडियन (नवीन पटनायक के करीबी IAS ऑफिसर), A- अमित शाह, N- नरेंद्र मोदी, N- नवीन पटनायक। यह वही लोग जिन्होंने ओडिशा की जनता पैसा लूटा है। राहुल ने कहा, “ तेलंगाना में कांग्रेस की सत्ता आने से पहले भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) और बीजेपी तेलंगाना में पार्टनरशिप सरकार चला रहे थे, यही काम ओड़िश की सरकार कर रही है।”


मोदी और पटनायक एक जैसा काम कर रहे है

 

राहुल ने कहा कि जिस तरह मोदी सरकार सिर्फ 20 से 25 व्यक्ति के द्वारा चलाई जा रही है,  उसी तरह ओडिशा सरकार भी सिर्फ चुनिंदा हाथों में सरकार दे रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेडी और बीजेपी राज्य में बड़े पैमाने पर घोटाले में शामिल हैं। राहुल गांधी ने कहा, "इन लोगों ने आपकी संपत्ति चुरा ली है। राज्य के खनिज संसाधन आपकी संपत्ति है, लेकिन 9 लाख करोड़ रुपये के खनिज संसाधनों की लूट हुई है। बीजेडी और बीजेपी ने 20,000 करोड़ रुपये की जमीन हड़पी हैं और 15,000 करोड़ रुपये का वृक्षारोपण घोटाला हुआ है। यह घोटाले सिर्फ कुछ चुनिंदा अरबपतियों को फ़ायदा दिलाने के लिए क्या गया, लेकिन आम जनता को कुछ फ़ायदा नहीं मिला। राहुल गांधी ने ओडिशा के लोगों को आश्वासन दिया कि दिल्ली और ओडिशा में कांग्रेस की सरकार बनते ही लोगों के पैसा लौटना शुरू कर देंगे, जो पैसा बीजेपी और बीजेडी ने मिलकर लूटा है।”



प्रधानमंत्री संविधान ख़त्म करना चाहते है 

 

राहुल ने कहा “आज अगर इस देश में गरीब, पिछड़ो और आदिवासियों के पास अधिकार और आवाज है, तो यह सविंधान की देन है। लेकिन बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी इस संविधान को ख़त्म करने की साज़िश कर रही हैं।

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे की घोषणा होगी।