दिल्ली के मुख्यमंत्री का अयोध्या धाम में हुआ विरोध, पोस्टर पर लगाई कालिख़, बताया एक्सीडेंटल हिंदू

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का  25 अक्टूबर को अयोध्या धाम के दौरें का विरोध किया गया, इस दौरान अयोध्या धाम के पुराने बस अड्डे पर लगे AAP के पोस्टर पर कालिख पोती गई। 
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25-26 अक्टूबर को अयोध्या में रहेंगे, अयोध्या आने पर संत-महात्माओं ने भी अरविंद केजरीवाल को अयोध्या आने पर विरोध जताया है। 
  • हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक्सीडेंटल हिंदू है, साथ ही कहा केजरी चाचा ने हमेशा राम म़दिर का विरोध किया है।
  • आगे कहा कि जब चुनाव आया तो इनको रामलला की याद आयी है, हमेशा राम के अस्तित्व को नकारने वाले अरविंद केजरीवाल ने हमेशा कालनेमि की भूमिका निभाई।
  • आगामी चुनाव को लेकर पुजारी राजू दास ने बोला, आज जब चुनाव आया तो भगवान राम का दर्शन करने आना जनता को धोखा देना की कोशिश करना है। जनता को इससे सावधान रहने की आवश्यकता है।


रिपोर्ट :- शैलेंद्र सिंह

यह भी पढ़े :- AAP प्रमुख सुल्तानपुर दौरे पर पहुंचे, 7 साल पुराने एक केस में मिली ज़मानत

More videos

See All