देश में भारतीय जनता पार्टी का विकल्प तैयार करने के लिए जबर्दस्त कवायद की जा रही है। दिल्ली मेें राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस का पहला महाधिवेशन का आयोजन किया गया। देशभर से आये कांग्रेसियों में एक नया उत्साह था। उत्तर प्रदेश में सपा की जीत एवं बिहार में राजद की विजय से विपक्ष सहित कांग्रेस मेें भी जोश भरा है। पहले ऐसा समझा जा रहा था कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी पर्दे के पीछे चली जाएगी लेकिन उनका सक्रिय राजनीति में बने रहना तय है।
• 0 Upvote
• 0 Downvote
• 0 Repost
96