राजधानी दिल्ली में अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। यह कोई पहली घटना नहीं है जब मज़दूर इस तरह से कुछ लोगों के मुनाफे के लिए आग में जलकर और धुंए से दम घुटने से मरे हों।अभी कुछ महीने पहले भी शाहदरा के औद्योगिक क्षेत्र झिलमिल में इस तरह एक फैक्ट्री में आग लगने से कई मजदूरों की मौत हुई थी। इसके आलवा 2018 में इस तरह की भयावह घटना हुई थी जिसमे 20 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी।हर घटना के बाद जांच की बात कहीं गई लेकिन जांच के बाद क्या हुआ किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं है।
सरकार बिना किसी जांच के ही फैक्ट्री मालिकों को लाइसेंस दे रही है, जहां ना मजदूरों कि सुरक्षा और ही किन्हीं श्रम कानूनों का पालन होता है। ऐसे में यह कोई घटना नहीं बल्कि एक अपराधिक कृत्य है।
• 0 Upvote
• 0 Downvote
• 0 Repost
78