Ankit
चरखी दादरी:
भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को चरखी दादरी के रोज गार्डन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने किसानों से अन्याय के खिलाफ जमकर नारे लगाए, साथ ही साथ नारेबाजी के बाद किसान नेताओं ने किसानों को संबोधित किया। किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा, समय रहते प्रशासन अधिकारियों को चेताया जा रहा है।
इसके साथ भारतीय किसान यूनियन ने अधिकारियों को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा, हरियाणा सरकार समय रहते इस घटनाक्रम अन्याय के खिलाफ संज्ञान नहीं लेगी। तो प्रशासन अधिकारी और हरियाणा सरकार को 72 घंटे का समय देते हुए बताया कि इसके बाद बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन और आर पार की लड़ाई लड़ने को भारतीय किसान यूनियन पीछे नहीं हटेगी बार-बार किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
...Read more
• 0 Upvote
• 0 Downvote
• 0 Repost
30