आज के हमले में शहीदों की सूची मिली है,इसमें एक नाम हेड कांस्टेबल नसीर अहमद का भी है, इसमें आदिवासी भी हैं, पहाड़ के युवा भी हैं, गंवई जवान भी है| हर हिन्दुस्तानी को यह बात याद रखनी चाहिए कि शहादत देने वालों में देश का गरीब, पिछड़ा आदिवासी तबका था| शाहदत वो देगा आप माल काटेंगे,आप हिन्दू मुस्लिम करेंगे, आप राफेल करेंगे और दिखाएँगे कि कश्मीर में बहुत शान्ति है तो यह नहीं चलेगा , हरगिज नहीं चलेगा| कश्मीर अशांत है और पिछले पांच वर्षों में और ज्यादा अशांत हुआ है| अगर आपकी सर्जिकल स्ट्राइक में दम होता तो हिम्मत नहीं होती किसी की ,आप हाफिज को उसके अंजाम तक पहुंचाते तो वो होता जो आज हुआ है, आप फेल हुए है पूरी तरह से फेल हुए हैं|
• 0 Upvote
• 0 Downvote
• 0 Repost
90