Ankit
ये नजारा जिला चरखी दादरी के गांव कन्हेटी के सरकारी स्कूल का है | जहां सफाई अभियान के नाम पर गरीब और छोटे बच्चो से मजदूरों की तरह काम करवाया जा रहा है | गरीब परिवार के बच्चे यहाँ आते तो पढ़ने के लिए है लेकिन यहाँ पढ़ाने वाले अध्यापक उनसे स्कूल की सफाई और बाकि सब काम करवाते है | इन अध्यापको के खुद के बच्चे तो बड़े बड़े प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते है और ये छोटे और गरीब परिवार के बच्चो के साथ सफाई अभियान के नाम पर अत्याचार करते है | जहा हमारे हरियाणा राज्य के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा बच्चो की शिक्षा के लिए बड़ी बड़ी बातें करते है की हम सरकारी स्कूलों में ये सुविधा उपलब्ध करवाएंगे वो सुविधा उपलब्ध करवाएंगे लेकिन देखा जाए तो सच्चाई कुछ और ही नजर आती है | यह सिर्फ एक सरकारी स्कूल की बात नहीं हैं ऐसा लगभग हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में होता है | अब ये सब देखने के बाद कौन माँ-बाप अपने बच्चो को सरकारी स्कूल में भेजना चाहेगा | आखिर कब सुधरेगी ये हालातें ?
• 0 Upvote
• 0 Downvote
• 0 Repost
30