प्रियंका की मदद लेकर राहुल ने माना कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते: लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन

प्रियंका गांधी वाड्रा की सियासत में एंट्री के बाद से ही प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इस मुद्दे पर अब लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपनी राय रखी है। प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस  का महासचिव और पूर्वांचल का प्रभारी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि वह अच्छी महिला हैं और राहुल जी ने भी मन लिया है कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते इसलिए वह प्रियंका की मदद ले रहे हैं। यह अच्छी बात है।
इससे पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका को पूर्वांचल का प्रभारी बनाए जाने को परिवाद का राज्याभिषेक बताया। उन्होंने कहा था कि यह राहुल गांधी की नाकामी की सार्वजनिक घोषणा है। नए भारत में आखिर कबतक परिवारवाद चलेगा? हमारे लिए पार्टी ही परिवार है जबकि उनके लिए परिवार ही पार्टी है।

More videos

See All