अब स्कूलों में पढ़ाएंगे वेद, 10वीं के बाद छात्र चुन सकेंगे विषय

वैदिक परंपरा के प्रचार-प्रसार करने के लिए अब स्कूली को छात्रों को विषय के रूप में पढ़ाई शुरू होगी। इससे 10वीं के छात्र एक विषय के रूप में वेद की पढ़ाई कर सकेंगे, वहीं 12वीं के छात्र वेद संकाय के रूप में पढ़ पाएंगे। 12वीं में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के साथ वेद संकाय की पढ़ाई होगी।
वैदिक ज्ञान को बढ़ावा देने की यह पहल मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शुरू की है। यह अभी पूरा ऑनलाइन ही रहेगा। अगले सत्र यानी 2020 में इसे सीबीएसई भी लागू करेगा। इसके लिए पांच विषय तैयार किए गए हैं। पाठ्यक्रम में संस्कृत पर विशेष जोर होगा। भाषा के रूप में संस्कृत का ही इस्तेमाल बोलचाल में छात्र करेंगे। इसके अलावा चार विषयों में भारतीय दर्शन, वेद अध्ययन, संस्कृत व्याकरण और संस्कृत साहित्य होंगे। इनमें अष्टाध्यायी से लेकर वेद मंत्रों को भी शामिल किया गया है।

More videos

See All