अटारी-वाघा सीमा पर दर्शक दीर्घा तैयार, राजनाथ सिंह आज करेंगे देश को समर्पित...ये हैं खासियतें

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार दोपहर अटारी सड़क सीमा पर बनाई गई नई दर्शक दीर्घा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 32 करोड़ की राशि से बनाई गई इस दर्शक दीर्घा में एक साथ 25 हजार से अधिक सैलानी रिट्रीट सेरेमनी देख सकेंगे।
2015 में राजनाथ सिंह ने ही इस दर्शक दीर्घा का नींव पत्थर रखा था। दर्शकों के लिए यहां पर दो बड़ी लिफ्ट भी लगाई गई हैं। 1999 में तत्कालीन गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और मुख्यमंत्री ने अटारी सीमा में दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया था। उस दीर्घा में मात्र पांच हजार सैलानी बैठ सकते थे। अब इस गैलरी को गोलाई का आकार दिया गया है ताकि पर्यटक पाकिस्तान में होने वाली सेरेमनी भी देख सकें। नई गैलरी 32 फुट ऊंची है। गैलरी को हेरिटेज लुक देने के लिए 22 गुंबद बनाए गए हैं। 

More videos

See All