अटल सेवा केंद्र का नाम अब होगा राजीव गांधी सेवा केंद्र, सुने सीएम का बयान

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनते ही एक बार फिर कांग्रेस के नेताओं के नाम से सार्वजनिक भवनों और योजनाओं के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य में प्रत्येक पंचायत स्तर पर आमजन को सरकारी सुविधाओं के केन्द्र के रुप में बने अटल सेवा केन्द्र का नाम फिर से राजीव सेवा केन्द्र किया जाएगा। 

गहलोत ने यह घोषणा निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा के विधानसभा में उठाए मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश की पालना के तहत प्रदेश में अटल सेवा केन्द्रों का नाम बदलकर फिर राजीव सेवा केन्द्र कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया पहले से ही शुरु कर दी है। सीएम ने कहा कि इसके लिए मुख्य सचिव को भी निर्देश दे दिए गए है।
गहलोत ने पूर्व भाजपा सरकार पर योजनाओं व सार्वजनिक भवनों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नाम बदलने का कोई औचित्य नहीं था, लेकिन भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार ने पांच वर्ष में केवल नाम बदलने का काम ही किया है। गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भारत रत्न मिला था और अटल बिहारी वाजपेयी को भी भारत रत्न मिला है लेकिन अटल बिहारी का नाम कोर्ट के आदेश के कारण मजबूरन अटल सेवा केन्द्र का नाम फिर राजीव सेवा केन्द्र बदलना पड़ेगा।

More videos

See All