बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन; मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को भाजपा ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस से के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने जबलपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में चहुंओर मप्र के विकास व समृद्धि की बातें होती थी, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही नक्सली हमले, सिलसिलेवार हत्याएं व अपराधों की शुरुआत हो गयी। सत्ता में आने के एक माह के भीतर ही प्रदेश में कांग्रेस के जंगल राज के लक्षण स्पष्ट दिखने लगे हैं।

More videos

See All