ज़मीन की हेराफेरी, पैसों के लेन-देन के कारण हो रही भाजपा नेताओं की हत्या : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा ज़मीनों का हेर-फेर और पैसों के लेन-देन को लेकर जो घपले हुए हैं, उस वजह से भाजपा नेताओं की हत्या हो रही हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार की मौत की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीबीआई जांच की मांग का मतलब है अपने लोगों को बचाना।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को दिल्ली में संवाददाताओं से बात कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला करते हए कहा कि इन हत्याओं के पीछे भाजपा नेताओं की ओर से किया गया ज़मीनों का हेरफेर और पैसों के लेनदेन का विवाद रहा है। इस कारण हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा इंदौर के डिब्बा व्यवसायी संदीप अग्रवाल की हत्या में सुधाकर मराठा ने स्वीकार किया कि 5 करोड़ की सुपारी लेकर हत्या की गयी है। 

More videos

See All