अखिलेश यादव ने कहा-गठबंधन के पास पीएम के कई प्रत्याशी, भाजपा के पास नया नहीं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से विचित्र मांग की है। प्रदेश में साधु-संतों को पेंशन देने की खबरों के बीच अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार से हर जगह पर रामलीला में काम करने वाले सभी कलाकारों को भी पेंशन देने की मांग कर दी है। इसके साथ ही गठबंधन के प्रधानमंत्री प्रत्याशी के बारे में कहा कि हमारे पास तो कई हैं, लेकिन भाजपा के पास कोई नया नाम नहीं है। 
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने आज लखनऊ में पार्टी की छात्र इकाई के पदाधिकारियों से भेंट करने के बाद मीडिया को संबोधित किया। अखिलेश यादव आज लखनऊ में विभिन्न डिग्री कालेज में समाजवादी छात्रसभा के विजेता पदाधिकारियों से मिले और उनको शुभकामना दी। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन के नेता के बारे में कहा कि हमारे पास तो प्रधानमंत्री के कई दावेदार हैं, लेकिन भाजपा के पास कोई नया नाम नहीं है।

गठबंधन तो अपना प्रधानमंत्री आसीन करने की तैयारी में लगा है। महागठबंधन के नेतृत्व के बारे में उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत विकल्प हैं। हमारे देश में नेतृत्व जनता खुद तय कर लेती है। आने वाले समय में जल्दी ही महागठबंधन का नेता तय होगा। देश नया प्रधानमंत्री का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हम लोग भाजपा की सरकार को गिराने में लगे हैं और अपने प्रयास में सफल भी होंगे।

More videos

See All