साधु संतों को कम से कम 20 हजार रुपये महीने पेंशन दी जाए: अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि साधु संतों को हर महीने करीब 20 हजार रुपये पेंशन दी जाए और प्रदेश में यश भारती व समाजवादी पेंशन भी फिर से शुरू की जाए। अखिलेश यादव सपा कार्यालय में सोमवार को मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे।

 उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को अपनी हार तय दिख रही है। इसलिए उनकी भाषा में गिरावट देखी गई है। मायावती पर भाजपा विधायक की टिप्पणी उनकी हार से पहले की हताशा को दर्शाती है।

More videos

See All