8 फरवरी को जंबूरी मैदान में किसान सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

 
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी 8 फरवरी को मध्यप्रदेश के भोपाल के जंबूरी मैदान पर किसान आमसभा को संबोधित करेंगे. वैसे इसे 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी का आगाज भी कहा जा रहा है. विधानसभा चुनावों में किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर कांग्रेस राज्य में 113 सीटों के साथ सरकार बनाने में सफल रही. कुछ ऐसा ही प्रयोग वो लोकसभा चुनावों में भी करना चाहती है.
वैसे मध्य प्रदेश में कर्ज माफी के ऐलान के बाद अब कांग्रेस की नजरें लोकसभा चुनाव पर है. इसी क्रम में कमलनाथ ने कर्जमाफी का एक और मास्टर स्ट्रोक खेल दिया. दरअसल कांग्रेस कर्ज माफी को कैश कराने की तैयारी में है. वहीं  केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णा राज ने कहा कि, ‘‘कांग्रेस ने 70 साल तक देश में शासन किया. इसके बाद भी किसान क्यों कर्जे में हैं? किसानों की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है.’’

More videos

See All