लोकसभा चुनाव से पहले असंतोष से उबरना भाजपा की चुनौती, बड़े नेताओं ने तेज किया विरोध

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से उबरने की चुनौती सामने आ रही है। प्रदेश के बस्तर से लेकर सरगुजा और कोरिया से लेकर कवर्धा तक संगठन के खिलाफ बागी स्वर सामने आ रहे हैं।
दिग्गज आदिवासी नेता ननकीराम कंवर से लेकर ओबीसी नेता चंद्रशेखर साहू ने संगठन और सत्ता के मुखिया रहे नेताओं के खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत जुटाई है। अब इस आग को कांग्रेस भी हवा देने में जुट गई है। ऐसे में भाजपा के आला नेताओं के सामने खुद के कुनबे में उपजे विरोध को ठंडा करके लोकसभा की राह पर आगे बढ़ने की चुनौती है। भाजपा की राजनीति के जानकारों की मानें तो पिछले 15 साल में सत्ता और संगठन के खिलाफ इतना बड़ा विरोध कभी नहीं हुआ।

More videos

See All