नई चुनौतियों के बीच केजरीवाल पंजाब में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, आप ने झाेंकी पूरी ताक

पंजाब में आम आदमी पार्टी में फूट अौर टूट के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को पंजाब आएंगे। वह राज्‍य में रैली कर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का बिगुल फूंकेंगे। बरनाला की अनाज मंडी में होने जा रही इस रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।
पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पूरे देश में सिर्फ चार सीटें जीती थीं और ये चारों पंजाब की थीं। इस बार गुटबाजी व नेताओं की बगावत के कारण पार्टी की परेशानी बढ़ गई है। दो सांसद जहां निलंबित चल रहे हैैं वहीं एक माह में तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को एकजुट रखने की है।

More videos

See All