पंजाब में केजरीवाल की रैली कल, संजय सिंह का एलान-अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। इस चुनाव में किसी पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संजय सिंह शनिवार को लुधियाना की अदालत में पेशी पर पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि रविवार को बरनाला में होने जा रही अरविंद केजरीवाल की रैली से पार्टी मजबूती के साथ ऊपर आएगी। पंजाब में दो साल से ज्यादा राज कर चुकी कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। इसलिए पब्लिक के पास आप के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पार्टी को छोड़ कर जा चुके नेताओं पर संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी को ही नुकसान नहीं पहुंचाया है, बल्कि पंजाब की जनता के साथ भी धोखा किया है। 

More videos

See All