केजरीवाल ने मोदी-शाह की तुलना हिटलर से की, संविधान को खत्म करना चाहती है यह जोड़ी

ममता बनर्जी कोलकाता में विपक्षी राजनीतिक दलों की महारैली को संबोधित करेंगी। इस रैली का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार को हटाना और विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन दिखाना है। साल की शुरुआत में विपक्षी एकता का यह पहला मौका है। इस रैली में शामिल होने के लिए कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं। 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से की। उन्होंने कहा, 'नोटबंदी की वजह से सवा करोड़ नौकरियां खत्म हो गई। गाली कदेने वाले लोगों को पीएम मोदी फॉलो करते हैं। यदि मोदी-शाह की जोड़ी दोबारा आई तो देश नहीं बचेगा। कुछ भी करो मोदी-शाह को भगाओ। किसानों की फसले बर्बाद होती हैं तो मोदी जी और शाह उन्हें इंश्योरेंस कंपनियों के पास जाने को कहते हैं। यह कंपनियां मोदी जी के दोस्तों की हैं। यह जोड़ी संविधान को खत्म करना चाहती है। देश का युवा परेशान है उनके पास नौकरी नहीं है। मोदी और शाह जाने वाले हैं, देश के अच्छे दिन आने वाले हैं।'
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। प्रधानमंत्री एक आत्ममुग्ध पीएम हैं लेकिन हम एक प्रदर्शनकारी पीएम चाहते हैं। यह राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के दिग्गजों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने नारे दिए हैं- जन धन, मुद्रा लोन, अच्छा सुशासन, स्मार्ट सिटी, काला धन वापस लाना। लेकिन हमें लोकतंत्र को बचाना है, भारत को बचाना है।'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि जो बात बंगाल से चलेगी वो पूरे देश में नजर आएगी। बीएसपी के साथ हमारे गठबंधन से देश में खुशी की एक लहर आई है। आज इस रैली से देश की जनता में एक भरोसा पैदा होगा। भाजपा का 40 दलों के साथ गठबंधन है। चुनाव के नजदीक आते ही उसने सीबीआई और ईडी से भी गठबंधन कर लिया है। लेकिन हमारा गठबंधन जनता से है। मोदी के नाम ने देश को निराश किया है।'

More videos

See All