विपक्षी की महारैली में बोले यशवंत सिन्हा- मोदी सरकार आंकड़ों से छेड़छाड़ करती है

भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा, 'देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। मोदी मुद्दा नहीं, देश के मुद्दे हमारे लिए अहम हैं। हर लोकतांत्रिक संस्था पर आज हमला हो रहा है। मोदी सरकार आंकड़ों से छेड़छाड़ करती है। कश्मीर का समाधान गोली से नहीं प्यार की बोली से होगा। सरकार विरोधी को देशद्रोही करार दिया जाता है। देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है। गलत सोच वाली सरकार को बाहर करना है।'
बीजू जनता दल (बीजद) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चे के अलावा सभी विपक्षी पार्टियों के नेता इस रैली में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी रैली को अपना समर्थन दिया है। रैली की भारी सफलता को सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। बड़े-बड़े मंचों के अलावा, 20 टॉवर खड़े गए हैं और 1,000 माइ्क्रोफोन एवं 30 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं ताकि दर्शक नेताओं को साफ तौर पर देख एवं सुन सकें। 

More videos

See All