कांग्रेस कार्यालय में हुई मारपीट मामले में वीरभद्र ने सुक्खू पर लगाया बड़ा आरोप

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में गत दिवस हुई मारपीट के बाद अब आरोपों का दौर शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दफ्तर में मारपीट करने में पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लोगों का हाथ रहा है।पार्टी दफ्तर में मारपीट करने वाले लोग नशे के प्रभाव में थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने निजी आवास हॉलीलाज में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गत वीरवार को जो कुछ भी हुआ, वह अच्छा नहीं हुआ। इस घटना से वे आहत हैं।

भविष्य में ऐसा न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। दूसरी ओर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले छह साल के कार्यकाल का इतिहास रहा है कि ऐसी मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई।

उन्होंने अपने कार्यकाल में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया है। सुक्खू ने कहा कि कौन क्या कहता है, यह कोई मायने नहीं रखता। इतना जरूर है कि पार्टी दफ्तर में माहौल की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है।

इससे पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यह भी देखा जाना चाहिए कि आरंभ में दोनों के समर्थक अलग-अलग कोने में थे, किसके समर्थक सबसे पहले आगे बढ़े। इसे पूरे घटनाक्रम की रिकार्डिंग मौजूद है।

More videos

See All