विधानसभा चुनाव में हार के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में घमासान तेज

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब भाजपा में घमासान तेज हो गया है। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू के बयान के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पलटवार किया है। डॉ रमन ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अभी इनके ज्ञान चक्षु खुलने लगे हैं। अभी इस तरह के और बयान आएंगे। चंद्रशेखर ने कहा था कि किसानों के साथ धोखा के कारण भाजपा को हार मिली है। किसानों के पैसे से मोबाइल बांटा जा रहा था। भाजपा को किसानों से माफी मांगनी चाहिए।
वहीं, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विचार नेताम ने कहा कि हर नेता पहले कार्यकर्ता है। हम सब कार्यकर्ता हैं। यह कहने में कहीं कोई संशय नहीं है कि कार्यकर्ताओं का स्थान नेता से अधिक महत्वपूर्ण है। इसीलिए हम अपने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य कहते हैं। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सक्रियता और निष्ठा से विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव हासिल करने वाले हमारे संगठन में परिवार केंद्रीत प्रवृत्तियों की बजाए कार्यकर्ता केंद्रित गतिविधियों का महत्व है। आज 16 राज्यों सहित केंद्र में हमारी सरकार के शीर्ष पदों के चेहरे इसका प्रमाण हैं। 

More videos

See All