खुद को दिल्ली की पार्टी बता राष्ट्रीय पार्टी बनने में जुटी आप

आम आदमी पार्टी जहां एक ओर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ती रहती है। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में भी देश भर में 100 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन अब 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आप ने खुद को दिल्ली की पार्टी बताते हुए दिल्ली की जनता से बीजेपी और कांग्रेस को वोट देने के बजाए क्षेत्रीय दल को वोट करने की अपील की है। 
आम आदमी पार्टी ने हाल ही में कुछ इलाकों में पर्चे बांटने शुरू किए हैं। इन पर्चों का प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया जा रहा है। इसमें दिल्ली की जनता को जागरूक करते हुए एक सवाल पूछा गया है। पर्चे पर कुछ इस तरह लिखा है दिल्ली वालों क्या आपको पता है? तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में लोग अपने राज्यों की पार्टी के सांसद चुनते हैं। क्योंकि इन राज्यों के लोग कांग्रेस-बीजेपी को वोट देकर अपना वोट खराब नहीं करते। इसी तरह इस बार हम दिल्ली के लोगों को भी दिल्ली की पार्टी यानी केजरीवाल की पार्टी के सांसद बनाने चाहिए। दिल्ली में केजरीवाल की पार्टी के सांसद होंगे तो दिल्ली के लोगों के हक की आवाज संसद में उठाएंगे। 

More videos

See All