मध्य प्रदेश: कांग्रेस में शामिल होने के लिए संपर्क में कई भाजपा विधायक

मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में नई व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि कई भाजपा विधायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं। यादव का बयान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक गोपाल भार्गव के गुरुवार को दिए उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार इस साल आम चुनावों के बाद अपने आप ही  गिर जाएगी।
मंत्री हर्ष यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘भाजपा प्रदेश में सत्ता में लौटने के दिवा स्वप्न देखने छोड़ दे। मुख्यमंत्री कमलनाथ मैनेजमेंट गुरु हैं। प्रदेश में दस साल तक कांग्रेस की सरकार ही रहने वाली है।’ गौरतलब है कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी दावा किया था कि कांग्रेस सरकार उनकी पार्टी की दया पर चल रही है और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की एक छींक पार्टी को वापस सत्ता पर काबिज करवा सकती है। 

More videos

See All