कर्जमाफी को कटारिया ने बताया लंगड़ा आदेश, गहलोत बोले- आप पढ़े लिखे ऐसे शब्द कैसे काम में ले सकते हैं

विधानसभा के चौथे दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर बोले। उन्होंने कहा कि हमने सरकार बनने के 2 दिन बाद ही कर्जमाफी का ऐलान किया। हमारी मंशा देशभर के किसान का कर्ज माफ हो।  वहीं कटारिया ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार बताए कि कितने किसानों का कर्जा माफ करेगी। कर्जमाफी के लिए क्या व्यवस्था है। इसके साथ उन्होंने इसे लंगड़ा आदेश बताया।
गहलोत ने लंगड़ा आदेश बताने पर जताई आपत्ति। इस दौरान सदन में जमकर हंगामा भी हुआ। अशोक गहलोत ने कहा कि हम कर्जमाफी के आदेश हमने कर दिया है। इसकी प्रक्रिया में समय लगता है। इसके साथ उन्होंने कहा महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव सरकार जल्द ही विधानसभा में लाएगी। सोनिया गांधी लंबे समय से इस बिल के लिए कार्यरत हैं। 

More videos

See All