पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा को मिला नौ माह का एक्सटेंशन

पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा के सेवाकाल में केंद्र सरकार ने नौ माह की और वृद्धि कर दी है। अरोड़ा को इसी माह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होना था। इससे पूर्व उन्हें 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन सरकार ने उन्हें तीन माह का सेवा विस्तार दे दिया था। अब उन्हें नौ माह का और सेवा विस्तार दिया गया है।
अरोड़ा 1982 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि डीजीपी सुरेश अरोड़ा को हटाने का फैसला सरकार के पहले फैसलों में होगा। सरकार ने मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को हटा दिया था, लेकिन अरोड़ा नहीं हटाया था। इसके बाद सूबे में पिछली व मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हुई धार्मिक नेताओं की हत्या के मामले हल करने को लेकर अरोड़ा की पीठ भी सरकार ने ठोंकी थी। उसके बाद से अरोड़ा मुख्यमंत्री के करीब होते गए।

More videos

See All