राज्यपाल के अभिभाषण में झामुमो का हंगामा

 झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन गुरुवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन व विपक्षी दलों के सदस्य ने विरोध किया। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक वेल में चले गए। इसके बाद हंगामे की वजह से विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार, 17 जनवरी से शुरू होकर सत्र आठ फरवरी, 2019 तक प्रस्तावित है। इसी दौरान 22 जनवरी को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बजट पेश करेगी। शुक्रवार से ही नियमित प्रश्नकाल भी रखा गया है। 23 दिनों तक प्रस्तावित इस सत्र के दौरान 15 कार्यदिवस होंगे। राज्य में सत्ता और विपक्षी दलों के टकराव के बीच पिछले नौ सत्रों से सदन की कार्यवाही न के बराबर चली है। सरकार ने हो-हंगामे के बीच ही आवश्यक विधायी कार्यों का निष्पादन किया है। पिछले वर्ष वार्षिक बजट विपक्ष के शोरगुल के बीच गिलोटिन के माध्यम से पास हुआ था और निर्धारित समय से पूर्व ही सत्र के अवसान की घोषणा कर दी गई थी।

More videos

See All