झारखंड के सभी जिलों में होंगे मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजः सीएम

 झारखंड में देवघर पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को हवाई अड्डा के विस्थापितों के लिए नैयाडीह में विकसित हो रहे टाउनशिप वैद्यनाथ नगर का मुआयना किया। वैद्यनाथ नगर के लिए 81.33 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि राज्य के हर जिले में मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज होंगे, लेकिन इसके लिए यहां की जनता को थोड़ा धैर्य रखना होगा। क्योंकि 14 वर्षों में जो व्यवस्था बेपटरी हो गई है, उसे पटरी पर लाने का प्रयास हो रहा है।
सीएम ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान व महिलाओं की चिंता कर रही है। वर्ष 2022 तक किसानों की आय चार गुनी कर दी जाएगी। इसके लिए महिलाओं के एक समूह को इजराइल में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। कहा कि और 14 लाख ग्रामीणों को गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 वर्षों में राजनीतिक अस्थिरता व गठबंधन की राजनीति के कारण राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया गया। अन्य राजनीतिक दलों ने संताल परगना को छलने व ठगने का काम किया। आजादी के 67 वर्षों में भी यह प्रमंडल विकास कोसों दूर था। इसलिए अन्य प्रमंडलों की तुलना में संताल प्राथमिकता में रहा है।

More videos

See All