आप विधायक दल के नेता चीमा बोले- खैहरा को अमित शाह की शह, सुखबीर से मिला पैसा

 आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता हरपाल सिंह चीमा ने सुखपाल सिंह खैहरा पर हमला किया है। इस क्रम में उन्‍होंने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर भी निशाना साधा है। चीमा ने कहा कि सुखपाल सिंह खैहरा को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमत शाह की शह मिली हुई है। इसके साथ ही उनको शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल से पैसा मिला है।
दूसरी अोर आप ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके सुखपाल सिंह खैहरा की विधानसभा सदस्यता रद कराने का फैसला किया है। इस बारे में कदम हरपाल सिंह चीमा की अगुआई में उठाया जाएगा। चीमा ने कहा कि खैहरा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का आशीर्वाद है। उन्हें शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से पैसा मिल चुका है, जिसके चलते वे आप विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कमेटी विधानसभा स्पीकर पत्र सौंपकर मांग करेगी कि खैहरा को विधायक पद से हटाया जाए। खैहरा के समर्थन में उतरे अन्य विधायकों पर अभी कोई विचार नहीं किया गया है। कोर कमेटी की बैठक में सांसद भगवंत मान व चेयरमैन बुद्ध सिंह आदि शामिल थे।

More videos

See All