भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस 21 से प्रदेश में निकालेगी परिवर्तन यात्रा

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उत्तराखंड विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस 21 जनवरी से पाचों लोकसभा सीटों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी। पांच चरणों में निकलने वाली इस यात्रा की शुरुआत महासू देवता में पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी। प्रदेश काग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस भवन में यात्रा के उद्देश्यों व कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले जब नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आए थे तो उन्होंने राज्य में 2013 में आई भारी दैवीय आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए यूपीए सरकार द्वारा दिए गए साढे़ सात हजार करोड़ के पैकेज को नाकाफी बताया था।

वादा किया था कि केंद्र में भाजपा सरकार आने पर राज्य को ज्यादा आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके बाद राज्य की जनता ने पांचों लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में डाल दी थीं, लेकिन मोदी की सरकार ने पिछले पाच सालों में एक नया पैसा राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए नहीं दिया है।

More videos

See All