मैं चाईबासा से चुनाव लड़ूंगा, अध्यक्ष की जिम्मेदारी कोई और निभायेगा : गिलुवा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि वह चाईबासा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे़ जहां तक अध्यक्ष पद की बात है, तो किसी उपाध्यक्ष के कंधे पर जिम्मेदारी दी जायेगी़ केंद्रीय नेतृत्व जिसे तय करेगा, वह अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभायेगा़ श्री गिलुवा पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के सवालाें का जवाब दे रहे थे़ उनसे पूछा गया कि क्या वह चाईबासा से चुनाव लड़ेंगे, यदि लड़ेंगे तो फिर अध्यक्ष की जवाबदेही कौन निभायेगा़ इस पर श्री गिलुवा ने जोर देते हुए कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे़ अध्यक्ष की बात है, तो भाजपा में चुनाव कोई व्यक्तिगत आदमी नहीं, संगठन लड़ता है़ यह भी कहा कि 2019 में भाजपा 2014 से ज्यादा सीट लाने के लिए लड़ेगी़ हम 350 से ज्यादा सीट हासिल करेंगे़ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष का संकल्प लिया है़ इसी संकल्प के साथ हम चुनाव में उतरेंगे़ उन्होंने बताया कि राज्य भर में पार्टी ने पांच कलस्टर बनायें है़ं इन कलस्टरों का सम्मेलन होना है, जिसमें बूथ स्तर के अध्यक्ष सहित ऊपर के पदाधिकारी शामिल होंगे़ एक-एक कलस्टर में तीन से चार लोकसभा क्षेत्र है़ं

More videos

See All